फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो कास्टिंग यार्ड के लिए जगह खाली कराने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-मार्बल मार्केट से ही कुछ दूरी पर पावर हाउस के बगल में जमीन देने के लिए पैमाइश की पूरी
विज्ञापन


- हुडा ने जिला प्रशासन को तोड़-फोड़ के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराने को लेकर लिखा पत्र
- 21 साल पहले विस्थापित कारोबारी अदालत में लगा चुके हैं गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेट्रो कास्टिंग यार्ड के लिए जगह खाली कराने की कवायद शुरू हो गई है। 21 साल पहले पंचायत और एग्रीकल्चर लैंड पर बैठे मार्बल कारोबारियों को जल्द ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की मार्बल मार्केट से विस्थापित होना पड़ेगा। इसके लिए हुडा ने कवायद तेज कर दी है। जबकि मार्बल कारोबारियों को अदालत और सरकार से आस की उम्मीद है।
गुरुग्राम मेट्रो के विस्तार के चलते सेक्टर-33 में मेट्रो कास्टिंग यार्ड बनाया जाना है। जिसके लिए हुडा की ओर से मेट्रो प्रबंधन को करीब पांच हेक्टेयर जमीन पर कब्जा देना है। हुडा सिटी सेंटर के आगे पुराने शहर में आने वाली मेट्रो लाइन पर सेक्टर-33 आता है। यहां पर हुडा ने विस्थापन योजना के तहत मार्बल कारोबारियों को बसा रखा है। मेट्रो की योजना चलते 61 मार्बल कारोबारी हुडा के निशाने पर हैं। मार्बल कारोबारियों की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन देकर गुहार कर चुके हैं।
विज्ञापन

हुडा के संपदा विभाग की सर्वे ब्रांच की ओर से 61 कारोबारियों को मार्केट से ही कुछ दूरी पर बसाने के लिए पैमाइश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 29 दिसंबर से लेकर 9 जनवरी के बीच में कारोबारियों को नए स्थान पर शिफ्ट करने को कहा गया है। इसके साथ ही हुडा की ओर से उपायुक्त को पत्र लिखकर इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मांगा है। बता दें कि गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मेट्रो निर्माण करने वाली कंपनी को कास्टिंग यार्ड बनाने के लिए पांच हेक्टेयर जमीन सेक्टर-33 में दी है। यहां पर निर्माण कंपनी गर्डर, एलिवेटेड गर्डर समेत अन्य स्ट्रक्चर बनाने के लिए प्लांट स्थापित करेगी।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कास्टिंग यार्ड/ बैचिंग प्लांट बनाने के लिए सेक्टर-33 स्थित नाहरपुर रूपा गांव (ट्रांसपोर्ट नगर) में करीब पांच हेक्टेयर जमीन गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड को अस्थायी तौर पर दी हुई है। मेट्रो निर्माण कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड-रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड यहां पर गर्डर, एलिवेटेड गर्डर समेत अन्य स्ट्रक्चर बनाने के लिए प्लांट स्थापित करेगी। जीएमआरएल पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक कॉरिडोर निर्माण कराएगी। इसके लिए कंपनी ने सेक्टर-33 के पास पाइल टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है।

वहीं दूसरे चरण में सेक्टर-7, 4, 5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, उद्योग विहार फेज-4-5 और डीएलएफ साइबर सिटी में स्टेशन बनाए जाएंगे।



जनवरी के अंत तक दिखने लगेंगे मेट्रो पिलर

जीएमआरएल अधिकारियों ने बताया कि जनवरी के अंत तक पिलर दिखने शुरू हो जाएंगे। माह के अंत तक 35 पिलर तैयार होने की उम्मीद है। सेक्टर-33 के कास्टिंग यार्ड में यू -गार्डर निर्माण तेज कर दिया गया है। निर्धारित समय से पहले ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो पूरा करना लक्ष्य है। निर्माण के दौरान वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और विशेषज्ञ मिलकर डायवर्जन प्लान तैयार करेंगे। यातायात मार्शल भी तैनात किए जाएंगे। एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मेट्रो की कास्टिंग यार्ड के लिए सेक्टर-33 के मार्बल कारोबारियों को नए स्थान पर शिफ्ट कराया जा रहा है। 29 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक उनको नए स्थान पर कब्जा दिया जाएगा।- ज्ञान सिंह सैनी, एसडीओ सर्वे, संपदा विभाग दो-हुडा,गुरुग्राम।
विज्ञापन


वर्जन
21 साल पहले तत्कालीन सरकार की ओर से विस्थापन योजना के तहत मार्बल काराेबारियों को प्लाॅट का आवंटन किया गया। इस मामले में मार्बल कारोबारियों को अदालत व प्रदेश सरकार से न्याय की उम्मीद है।- के.पी. सिंह, अध्यक्ष मार्बल मार्केट डीलर एसोसिएशन, सेक्टर 33-34 गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें