दो अन्य मामलों मे 02 नशा तस्कर गिरफ्तार ।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के थाना बिछौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को 120 बोतल प्रतिबंधित कोडीन सिरप सहित काबू किया है । यह कार्रवाई जिला पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई है । पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से सीएस स्टाफ की एक टीम होडल-पुन्हाना रोड पर स्थित बीएसएनल एक्सचेंज के सामने मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली कि नियाजउद्दीन निवासी खेडली मन्ना थाना पहाड़ी राजस्थान नामक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बा पुन्हाना की तरफ जा रहा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेडा पुल के पास नाकाबंदी कर युवक को पकड़ लिया । पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की जिसने अपनी पहचान नियाजउद्दीन बताया । तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे सफेद प्लास्टिक कट्टे से प्रतिबंधित सिरप की कुल 120 बोतलें बरामद हुई । जांच करने के बाद पाया गया कि यह सिरप नशीली दवाओं की श्रेणी में आती है। आरोपी के पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला ।
इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में अपराध जांच शाखा नूंह प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने नगीना थाना क्षेत्र से सलीम निवासी जलालपुर फिरोजपुर थाना नगीना को 1.2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हैं । आरोपी के खिलाफ थाना नगीना में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरे मामले में सहायक उप-निरीक्षक नरबीर थाना आकेड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहरुखनिवासी दिहाना नूंह को 4.84 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा/हैरोइन सहित गिरफ्तार किया हैं।