फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोणा पब्लिक स्कूल ने महेश अकादमी को 19 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को द्रोणा पब्लिक स्कूल और महेश क्रिकेट अकादमी के बीच 35 ओवर का मुकाबला खेला गया। द्रोणा पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महेश अकादमी को 19 रन से हराया। टॉस जीतकर महेश अकादमी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। द्रोणा पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट खोकर 236 रन बनाए। शिव वर्मा ने 65 रन की शानदार पारी खेली। कबीर कपूर ने 49 और गगन ठाकुर ने 29 रन बनाए। महेश अकादमी की ओर से आदित्य कोहली, ऋषि राज और विराज ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेश अकादमी की टीम 34.3 ओवर में 217 रन पर सिमट गई। कबीर कपूर ने 69, तेजश दीक्षित ने 48 और मोहित ने 39 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। द्रोणा पब्लिक स्कूल के कप्तान आरव साहनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के रूप में सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें