गुरुग्राम। एसएस क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को एसएस क्रिकेट अकादमी और धनंजय क्रिकेट अकादमी के बीच टी20 मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएस क्रिकेट अकादमी की टीम मात्र 117 रनों पर सिमट गई। गर्विथ दलाल ने 26 और सक्षम ने 22 रन बनाकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाय। धनंजय अकादमी के आर्या भट्टाराई ने 4 और शौर्य ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धनंजय अकादमी की टीम को भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। आयुष ने 44 रनों की जुझारू पारी खेली। वहीं, एसएस अकादमी के प्रियम मिश्रा ने 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम को मुश्किल में डाल दिया। संवाद