फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 52 ऑटो स्टैंड और एकमुश्त चालान भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक संघ ने बैठक आयोजित कर सरकार से की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा ऑटो चालक संघ की ओर से रविवार को शहर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार से लंबित चालान के निपटारे के लिए एकमुश्त ऑनलाइन अभियान चलाने की मांग की गई। साथ ही शहर में ऑटो स्टैंड की समस्या को खत्म करने के लिए प्रस्तावित 52 ऑटो स्टैंड को जल्द से जल्द बनाने की भी मांग रखी गई। यह बैठक सेक्टर-4 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ऑटो चालक प्रदीप रंगा ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय निजी ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा सरकार में सामाजिक सुरक्षा आयोग के सदस्य योगेश शर्मा मौजूद रहे।

बैठक में ऑटो चालकों ने ऑटो स्टैंड की कमी और लंबित चालानों के निपटारे करने की बात रखी। योगेश शर्मा ने इस बात पर कहा कि गुरुग्राम में ऑनलाइन चालानों की संख्या काफी बढ़ गई है और पुलिस भी लंबित चालान के कारण वाहनों को जब्त कर रही है। उन्होंने ने हरियाणा सरकार से मांग रखी की लंबित चालानों के भुगतानों की एकमुश्त योजना चलाकर वाहन चालकों को राहत दें। उनकी मांग है कि प्रदेश में ऑटो चालकों सहित सभी वाहन चालक, सहायकों और उनके परिवारों के लिए कल्याण बोर्ड के गठन किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, 2017 से शहर में 52 ऑटो स्टैंड प्रस्तावित है लेकिन आज आठ वर्ष बीतने के बाद भी कोई काम नहीं किया गया। इनका जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा ऑटो चालक संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर ऑटो चालकों की समस्याओं को उनके सामने रखेगा। वहीं, बैठक के माध्यम से योगेश शर्मा ने हरियाणा सरकार से शहीद ए आजम भगत सिंह सहित सभी देश के अमर शहीदों को आधकारिक रूप से शहीद का पूर्ण रूप से दर्जा देने की मांग की। इस अवसर पर घनश्याम मंडल, आशु मंडल,मोहित,कैलास,तारिक अजीज, सुरेन्द्र कुमार, अजय कुमार,मुकेश चन्द व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें