गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने हर्ष और भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। संवाद