बीसीसीआई की ओर से 18 मई से लगाया जाएगा कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के युवा क्रिकेटर अभिराज वशिष्ठ का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए किया गया है। इसका आयोजन 18 मई से बंगलूरू में होगा। डीएलएफ फेज-2 निवासी अभिराज ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने 8 मैचों में कुल 918 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 4 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। वह प्रतियोगिता के टॉप स्कोरर भी बने।
अभिराज का कहना है कि इस कैंप में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके खेल में सुधार होगा। खासतौर पर बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का अनुभव उनके लिए काफी अहम रहेगा। वह फिलहाल गुरुग्राम की निश्चय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके चयन से अकादमी के अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित हो रहे हैं। अभिराज के पिता सुक्रांत वशिष्ठ ने कहा कि परिवार को उस पर गर्व है। उसे भविष्य में भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।