फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 18 व 19 अप्रैल को होगी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में 18 और 19 अप्रैल को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे, जहां वे अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शतरंज न केवल एक खेल है, बल्कि यह मानसिक विकास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें