फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाबा अखेराज के मेले में पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। मेवात जिले के गांव बझेड़ा में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बाबा अखेराज का तीन दिवसीय वार्षिक मेला बड़ी धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हुआ। मेले के पहले ही दिन दूर-दूर से आए करीब पचास हजार श्रद्धालुओं ने बाबा अखेराज के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। मेले का शुभारंभ कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि से हुआ है, जो पूर्णिमा तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

मेले में हरियाणा के अलावा दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर कमेटी की ओर से दर्जनों वॉलिंटियर लगातार भीड़ पर निगरानी रख रहे हैं। साथ ही कमेटी ने पानी, भोजन, प्रसाद वितरण और ठहरने की व्यवस्था भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें