संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना (शैक्षणिक सत्र 2026-28) के तहत आयोजित लेवल-1 प्रवेश परीक्षा में जिले के 146 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा एक बार फिर सामने आई है।
ब्लॉकवार चयन की बात करें तो गुरुग्राम ब्लॉक से सबसे अधिक 78 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है, जबकि फर्रुखनगर ब्लॉक से 12 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इसके अलावा पटौदी और सोहना ब्लॉक से भी 7-7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न ब्लॉकों से विद्यार्थियों के चयन होने से जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर और विद्यार्थियों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।