फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पति की दूसरी शादी रोकने गई पत्नी पर हमला, ससुराल पक्ष ने की मारपीट; जान से मारने की दी धमकी

Wed, 15 Apr 2026 10:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

मसूरी के वेव सिटी में एक युवती अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची तो पति और ससुराल पक्ष ने उसके भाइयों के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और उसके परिजनों ने भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का पहले से दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लंबित है।
Register For Event
विज्ञापन
शादी रुकवाने पहुंची पत्नी के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्र में घरेलू हिंसा और पति द्वारा चोरी छिपे दूसरी शादी करने के प्रयास का एक गम्भीर मामला सामने आया है। खजूरी खास दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है।

विज्ञापन


पीड़िता इशरत पुत्री कल्लू खान निवासी श्रीराम कालोनी खजूरी खास, दिल्ली ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका निकाह 18 दिसंबर 2022 को नूर आलम पुत्र हाजी महरोज निवासी चिरौड़ी लोनी के साथ हुआ था। उनका 5 महीने का एक बेटा भी है।

पीड़िता के अनुसार, पति के साथ भरण-पोषण और घरेलू हिंसा के विवाद के कारण वह वर्तमान में अपने मायके में रह रही हैं और उन्होंने दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में भरण-पोषण व घरेलू हिंसा का केस भी दायर कर रखा है जो लम्बित है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, 15 अप्रैल को पीड़िता को सूचना मिली कि उनके पति नूर आलम अपने परिवार के सदस्यों पिता महरोज, माँ सितारा, ननद साइमा, ननदोई जान मोहम्मद और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर डासना वेव सिटी के एम.ए.के. गार्डन में किसी दूसरी लड़की से निकाह कर रहे हैं। जब पीड़िता अपने परिवार के साथ वहां पहुंची और इस गैर-कानूनी निकाह का विरोध किया, तो आरोपी पति और उसके परिजनों ने पीड़िता के भाइयों के साथ जमकर मारपीट की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने भद्दी गालियां दीं और पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत मिली है जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें