फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटा... वापस आजा': सात दिन से लापता है शादाब, गमगीन माहौल और आंखों में आंसू; मां को है वापसी की उम्मीद

Fri, 28 Nov 2025 05:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)

सार

डासना की लुहारों वाली मस्जिद के पास रहने वाले 40 वर्षीय शादाब बीते सात दिन पहले काम पर गए और घर नहीं लौटे। मां रुखसाना आंसुओं भरी आंखों से दरवाजे पर बेटे का इंतजार कर रही है। पुकार रही है कि “बेटा वापस आजा…”
Register For Event
विज्ञापन
गुमशुदा बेटे की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सीटी क्षेत्र के नगर पंचायत डासना के लुहारों वाली मस्जिद के पास रहने वाले शादाब 40 पुत्र नवाब जो पिछले 7 दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, 22 नवम्बर की सुबह करीब 6 बजे शादाब घर से रोज की तरह काम पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। 

विज्ञापन


परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शादाब ने घर से जाते समय काली जैकेट व सुरमई रंग की पैंट पहन रखी थी। परिवार ने शादाब की खोजबीन के लिए थाना वेव सिटी में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई।

विज्ञापन


लापता शादाब के घर पर मातम सा माहौल बना हुआ है। मां रुखसाना की आंखों में लगातार आंसू हैं और वह हर आती-जाती आवाज पर बेटे की वापसी की उम्मीद लिए दरवाजे की ओर देखती रहती हैं। रुखसाना ने प्रशासन और लोगों से गुहार लगाते हुए कहा कि बेटा… जहां भी हो, वापस आजा… मां तेरा इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें