फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार कार ने वैगनआर को मारी टक्कर, पांच वाहन भिड़े, मची अफरातफरी, कई घायल

Sun, 13 Sep 2026 10:50 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पांच से छह लोग घायल हुए हैं। एलिवेटेड रोड से गुजर रहे लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
Register For Event
विज्ञापन
ghaziabad accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा चौकी इलाके में एलिवेटेड रोड पर रविवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर सड़क पर टेढ़ी हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही तीन अन्य कारें एक के बाद एक उससे जा भिड़ती चली गईं। हादसे में कुल पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पांच से छह लोग घायल हुए हैं। एलिवेटेड रोड से गुजर रहे लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर इंदिरापुरम थाने पर खड़ा कराया। पुलिस एलिवेटेड रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे की वजह और तेज रफ्तार कार के चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में पुलिस को अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें