फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

₹20 के लिए दोस्त का कत्ल: शराब के लिए दिए थे उधार रुपये, नहीं लौटा पाया तो चाकू से गोदकर मार डाला

Wed, 19 Aug 2026 08:12 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

विक्रम एंक्लेव में समीर ने दोस्त मुश्ताक की 20 रुपये उधार न लौटाने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
मुश्ताक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की विक्रम एंक्लेव में एक युवक ने अपने दोस्त को शराब पीने के लिए 20 रुपये उधार दिए थे। इन रुपयों को नहीं लौटाने से नाराज उसके दोस्त ने युवक के पेट में चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन के रहने वाले मुश्ताक (23) कबाड़े का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसकी इलाके में रहने वाले समीर से दोस्ती थी। समीर भी कबाड़ बीनने का काम करता है। 20 दिन पहले समीर ने भी विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन में मकान किराये पर लिया था। 

दोनों के बीच अक्सर रुपयों का लेन-देन होता था। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ समय पहने मुश्ताक ने समीर से 20 रुपये शराब पीने के लिए उधार लिए थे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे समीर ने उससे उधार दिए रुपये वापस मांगे। जिन्हें मुश्ताक ने देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद समीर ने मुश्ताक के साथ झगड़ते हुए चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। एसीपी  ने बताया कि आरोपी के खिलाफ परिवार की तरफ से शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें