फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैशर में कटे मजदूर के दोनों हाथ के पंजे: मालिक की गलती से ऐसे हुआ हादसा, मुआवजा मांगा तो हुई पिटाई; वीडियो

Fri, 30 Oct 2026 05:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

मुनिराज का आरोप है कि अस्पताल से लौटने के दो दिन पहले उन्होंने क्रेशर स्वामी से मुआवजे की मांग की। यह मुआवजा उन्होंने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मांगा था। इस पर क्रेशर स्वामी ने उनके साथ अभद्रता की। क्रेशर स्वामी ने मुनिराज के साथ मारपीट भी की।
Register For Event
विज्ञापन
पीड़ित मुनिराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर स्थित मिल्क रावली गांव में एक गन्ना क्रेशर पर काम करते समय एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मशीन की चपेट में आने से मजदूर मुनिराज के दोनों हाथों के पंजे कट गए। पीड़ित परिवार ने क्रेशर स्वामी पर इलाज और आर्थिक मदद न देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


Trending Videos

क्रैशर मालिक की वजह से कटे हाथ के पंजे
जनपद बिजनौर की नजीबाबाद तहसील के मंडावली गांव निवासी मुनिराज अपनी पत्नी शिखा और दो बच्चों के साथ मिल्क रावली गांव में रहते हैं। वह इसी गांव में स्थित एक गन्ना क्रेशर पर मजदूरी का काम करते हैं। मुनिराज ने बताया कि यह घटना 18 अक्तूबर को हुई थी। उस दिन वह क्रेशर की मशीन में गन्ना लगा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान क्रेशर स्वामी ने अचानक मशीन चालू कर दी। इससे उनके दोनों हाथ मशीन की चपेट में आ गए। इस हादसे में मुनिराज के दोनों हाथों के पंजे कट गए। उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

मुआवजे की मांग पर मारपीट
मुनिराज का आरोप है कि अस्पताल से लौटने के दो दिन पहले उन्होंने क्रेशर स्वामी से मुआवजे की मांग की। यह मुआवजा उन्होंने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मांगा था। इस पर क्रेशर स्वामी ने उनके साथ अभद्रता की। क्रेशर स्वामी ने मुनिराज के साथ मारपीट भी की। उन्हें वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत और जांच
पीड़ित मुनिराज ने इस मामले में थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से क्रेशर स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें