फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मुरादनगर में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, आठ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 22 Nov 2026 11:59 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान गोदाम में खड़ा टाटा छोटा हाथी जलकर राख हो गया, जबकि दमकल कर्मियों ने बाकी माल को सुरक्षित बचा लिया।
Register For Event
विज्ञापन
प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर में रावली रोड स्थित प्लास्टिक गोदाम में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में आग ने गोदाम के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान गोदाम में खड़ा टाटा छोटा हाथी जलकर राख हो गया, जबकि दमकल कर्मियों ने बाकी माल को सुरक्षित बचा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर मोदीनगर के अलावा वैशाली और कोतवाली अग्निशमन केंद्र से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। ऑर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर की दमकल गाड़ी ने भी आग बुझाने में मदद की। दमकल कर्मियों ने कई तरफ से पानी की बौछार कर आग को आसपास फैलने से रोका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर गोदाम मालिक सोनू मलिक और स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें