फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: साढ़े तीन करोड़ रुपये की कफ सिरप तस्करी मामला, चार लाख रुपये रिश्वत लेते निरीक्षक गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 11:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशन में एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने निरीक्षक रमेश सिंह सिंधु की कार से रिश्वत के चार लाख रुपये बरामद किए हैं
Register For Event
विज्ञापन
आरोपी निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ रोड से तीन नवंबर को पकड़ी गई साढ़े तीन करोड़ रुपये की कफ सिरप के मामले में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक ने जमानती को राहत देने की एवज में चार लाख रुपये की रिश्वत ली है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशन में एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने निरीक्षक रमेश सिंह सिंधु की कार से रिश्वत के चार लाख रुपये बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार की देर रात क्राइम ब्रांच के परिसर में टीम ने निरीक्षक रमेश सिंह सिंधु की तलाशी ली। 

बताया जा रहा है कि सिरप तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी की जमानत के लिए संतोष सिंह नाम के व्यक्ति ने जमानती बना है। जमानत अर्जी पर जमानती का सत्यापन और उसे अपराध में न जोड़ने की एवज में रिश्वत ली गई है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि निरीक्षक की कार से चार लाख रुपये बरामद हुए हैं। निरीक्षक रमेश सिंह सिंधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें