फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद के मिशन को गुरुदत्त ने दी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने "हमारा आहार विहार" पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान ही गुरुदत्त विद्यार्थी की 131 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रो.करुणा चांदना ने दिन में खानपान की पूरी जानकारी दी जिसमें बताया कि पर्याप्त पौष्टिक भोजन लेना चाहिए, दोपहर का भोजन सुबह के नाश्ते की तुलना में हल्का होना चाहिए आदि बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आर्य समाज के प्रचारक प.गुरुदत्त विद्यार्थी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद के मिशन को गुरूदत्त ने गति दी। उन्होंने अल्पकाल में ही आर्य समाज के प्रमुख नेताओं में पहचान बनायी। केन्द्रीय आर्य युवती परिषद दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षा उर्मिला आर्या ने कहा कि फल खाना काफी लाभकारी है। लेकिन इसको तरीके से खाया जाए। वैदिक विदुषी डॉ.कल्पना रस्तोगी ने कहा कि भोजन के बाद कॉफी या आइसक्रीम लेने का प्रचलन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इस मौके पर आचार्य महेन्द्र भाई, आनन्द प्रकाश आर्य, डॉ रचना चावला, सौरभ गुप्ता, विजय हंस, अमीर चंद्र रहेजा,रामकुमार सिंह आर्य, अतुल सहगल,दुर्गेश आर्य,डी पी परमार,ललित बजाज,उर्मिला आर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें