फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, पांच लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर दो भाईयों से पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। दोनों भाईयों को रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।  नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी रविंद्र कुमार ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया था कि डिबाई निवासी दो आरोपी रिश्तेदारों के द्वारा उन्हें जमीन दिलाने का झांसा दिया गया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का झांसा देकर आरोपियों ने उनसे और उनके भाई से पांच लाख रुपये ले लिए। जब, उन्हें ठगी का पता चला तो उनके द्वारा रुपये वापस मांगे गए। जिसके बाद आरोपी पहले तो उन्हें टालते रहे। इसके बाद बीते दिनों आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की शिकायत पर एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें