फोटो सहित
-------
जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए काम कर रही है समिति : राकेश यादव
- संसदीय व सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति ने प्रदेश भर में समिति द्वारा किए गए कार्याें को रखा
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विधान परिषद की संसदीय व सामाजिक सद्भावना समिति के सभापति राकेश यादव ने कहा कि समिति जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश भर में समिति जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष रख रही है। बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में भी समिति लोगों की समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कराने के लिए आई है।
एमएलसी एवं समिति के सभापति राकेश यादव ने कहा कि जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की जाएगी व उनके समाधान के लिए कोशिश की जाएगी। इसी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है लेकिन बैठक से पहले तक जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आख्या नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि समिति प्रदेश भर में दौरे कर जनसमस्याओं को जान रही है। सबसे अधिक समस्याएं श्रम विभाग संबंधी आ रही हैं। सभी समस्याओं की बाबत अधिकारियों को बताया जा रहा है। सभापति राकेश यादव ने कहा कि अगर अधिकारी समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए भी शिकायत की जाएगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, राजदेवी चौधरी, सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरन कालिया, मुरादनगर नगर अध्यक्ष परवेज चौधरी, हिमांशु पराशर, मनीषा सिंह, सर्वेश यादव, आशु अब्बासी, जगत यादव, अशोक शाह, आदिल मलिक आदि मौजूद रहे।
------