फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दी कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कैंसर पीड़ित परिवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय में 30 हजार रुपये का चेक आर्थिक मदद के रूप में सौंपा। खुर्जा के गांव इस्माइलपुर बुढ़ेना निवासी राजू पुत्र रंजीत जो स्वयं कैंसर से पीड़ित है तथा उसके तीन बच्चों में भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने अपनी व्यथा डीएम के समक्ष रखी। डीएम रविन्द्र कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में बच्चों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 30 हजार रुपये की धनराशि का चेक दिया। साथ ही उक्त पीड़ित व्यक्ति का सामुदायिक शौचालय बनवाये जाने के लिए बीडीओ खुर्जा को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें