फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में घूम रहे मनचले, परिवार के साथ आने वाले लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी में दिन में गांव-देहात तो रात में शहरी लोगों का जमावड़ा लग्न शुरू हो गया है। इसके साथ ही मनचलों का आतंक भी प्रदर्शनी में शुरू हो गया है। पुलिस की अनदेखी से प्रदर्शनी के मुख्य बाजारों में मनचले युवक स्कूटी, बाइक आदि दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे परिवार के साथ आने वाले लोग परेशान हैं। गौरतलब है कि गत 12 मार्च को जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ हो चुका है। एसएसपी द्वारा प्रदर्शनी में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला प्रभारी की नियुक्ति के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया है। नगर कोतवाली के एसएसआई शत्रुघन यादव को जिला प्रदर्शनी थाने का प्रभारी बनाया गया है। प्रदर्शनी थाने में दो महिला दारोगा, पांच पुरुष दरोगा, 20 महिला आरक्षी, 25 पुरूष आरक्षी, डेढ़ सेक्शन पीएसी, एक सशस्त्र गारद और यातायात के दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इतना पुलिस बल होने के बावजूद प्रदर्शनी में मनचलों का आतंक बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार रात को भी प्रदर्शनी के मुख्य गुंबद मार्केट और हुल्लड़ बाजार में मनचले युवक मनमानी हरकतें करते नजर आए। गुंबद बाजार के चारों तरफ बाइक और स्कूटी खड़ी रही, जबकि अंदर बाजारों में वाहन ले जाने पर रोक रहती है। पुलिस बल कहीं नजर नहीं आया, जिसके चलते मनचले बेखौफ होकर अपनी हरकतों को अंजाम देते नजर आए। इस संबंध में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रदर्शनी पुलिस को मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें