फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग शिक्षक ने लगाया प्रधानाचार्य और स्टाफ पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज में तैनात दिव्यांग शिक्षक ने प्रधानाचार्य समेत कालेज स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जबकि, एक अस्थाई शिक्षक ने दिव्यांग शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसके साथ ही पीडि़त दिव्यांग शिक्षक ने एक दरोगा पर भी थाने में गाली गलौच का आरोप लगाया है। दिव्यांग शिक्षक अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब १० बजे अपने मोबाइल से प्राइवेट शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर की फोटो ले रहे थे। इस दौरान एक प्राइवेट शिक्षक ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी प्रधानाचार्य समेत पूरे स्टाफ ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी ओर मोबाइल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद पीडि़त ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, दूसरी ओर स्कूल में तैनात अस्थाई शिक्षक प्रमोद ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिव्यांग शिक्षक से क्लास रूम में जाने को कहा था, जिस पर वह आग बबूला हो गए। साथ ही पीडि़त के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इस दौरान आरोपी ने प्रधानाचार्य को अपशब्द कहे। दोनो शिक्षक तहरीर लेकर थाने पहुंचे। पीडि़त दिव्यांग शिक्षक अशोक कुमार का आरोप है कि थाने में मौजूद एक दरोगा ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभ्रदता कर दी। उक्त दरोगा के सामने दोनो पक्षो ने हंगामा किया। अशोक कुमार ने उक्त दरोगा की एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है। कोट दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच स्कूल में ही मारपीट होना सामने आया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अरुणा राय, कोतवाली प्रभारी औरंगाबाद मामूली बात को लेकर दोनों शिक्षको के बीच पहले गाली गलौज हुई। उसके बाद दोनों आपस मे भीड़ गए। मुझ पर मारपीट का आरोप निराधार है। - सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज, औरंगाबाद तीन बार हुआ हमला पीडि़त दिव्यांग शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उन पर अब से पहले कालेज परिसर में ही तीन बार हमला हो चुका है। जिसका हर बार समझौता हो जाता था। प्रधानाचार्य समेत स्टाफ अपनी मनमानी पर उतारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें