फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: PM Modi के कार्यक्रम से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इस रास्तों पर जाने से बचें

Thu, 19 Oct 2023 02:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन और वसुंधरा में बने जनसभा स्थल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। पीएम मोदी गाजियाबाद-मेरठ रैपिड का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
Register For Event
विज्ञापन
पीएम मोदी करेंगे रैपिडएक्स का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 अक्तूबर को रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन और वसुंधरा में बने जनसभा स्थल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मोहननगर से साहिबाबाद तक और दूसरी ओर कौशांबी से साहिबाबाद तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जनसभा में जाने वाले वाहनों को पार्किंग स्थल तक जाने की छूट होगी। नौ पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जहां वाहन खड़ा करके लोग जनसभा स्थल तक पैदल जा सकेंगे।
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था
जनसभा में जाने वाले सभी जनप्रतिनिधियों के हो जनसभा स्थल के आगे मेट्रो सुइड ग्लिट्ज अपार्टमेंट में बनाई गई पार्किंग पी-2 में खड़े होंगे। रैपिडएक्स के अधिकारी व कर्मचारियों के वाहन साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन के गेट नंबर एक के पीछे रोडवेज फिलिंग स्टेशन में बनाई गई पार्किंग पी-11 में खड़े होंगे।

पार्किंग संख्या व पार्किंग स्थल

पी2- मेट्रो सुइड गिल्टज अपार्टमेंट में

पी3-टाटा सर्विस स्टेशन में

पी4- रोडवेज वर्कशॉप में

पी6-बुद्धचौक व इंदिरापुरम थाने के सामने

पी7- बुद्धचौक पीS- क्रॉउन पैलेस व वसुंधरा पुलिस चौकी के सामने

पी9- एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में

पी10- कृष्णा अपार्टमेंट के साइड में.

पी11- साहिबाबाद रैपिडएक्स के गेट नंबर 1

डायवर्जन प्लान देख कर निकलें घर से

1. हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर से मोहननगर होते हुए जनसभा स्थल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

2. थाना लिंक रोड रेडलाइट से जनसभा स्थल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

3. सीआइएसएफ रोड से जनसभा में जाने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहन का आवागमन बंद रहेगा। सौर ऊर्जा मार्ग से जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन


4. लाल कुआं से सीमापुरी के मध्य दोनों ओर के मार्ग पर वाहन नहीं जा सकेंगे।

5. लोनी से भोपुरा हिडन गोलचक्कर से नागद्वार होते हुए राजनगर एक्सटेंशन की ओर व एएलटी चौराहा से राजनगर एक्सटेंशन से रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार होते हुए भोपुरा से लोनी की ओर भारी व अन्य व्यवसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे।

6. मेरठ की ओर से गाजियाबाद जाने वाले सभी भारी वाहन दुहाई पेरीफेरल से गाजियाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे।

7. सिद्धार्थ विहार रेडलाइट से मेरठ तिराहा की ओर सभी भारी व हल्के वाहन नहीं जा सकेंगे। आत्माराम स्टील से हापुड़ चुंगी होते हुए एएलटी की और सभी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें