फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एलपीजी गैस कैप्सूल टैंकर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला

Thu, 20 Nov 2025 01:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
एलपीजी गैस कैप्सूल टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहिबाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एलपीजी गैस से भरे कैप्सूल टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे रोकते हुए तुरंत बाहर निकलकर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। जहां आग लगी उस जगह गैस के कई अन्य टैंकर भी खड़े थे। साहिबाबाद दमकल कर्यालय से एक वाटर टेंडर मौके पर पहुंचा और टीम ने आग बुझाना शुरू किया। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम आग बुझाने में कामयाब हुई। यह हादसा बड़ा भी हो सकता था अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता। हादसे के समय पुलिस ने आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकाल दूर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें