लोनी। देहात और नगरपालिका के कई इलाकों में होने वाले करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि मीरपुर एवं सुंगरपुर क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क नवनिर्माण परियोजनाओं, वार्ड 43 चमन विहार और 29 रामपार्क में सड़क एवं जलनिकासी कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक ने मीरपुर (अशोक पंप) से कुटी वाले बाबा, सुंगरपुर तक 2.20 किमी लंबी सड़क के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया जो 157.27 लाख रुपये से निर्मित होगा। ग्राम मीरपुर से सुंगरपुर तक 1.50 किमी लंबे मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया,लागत 113.67 लाख रुपये है। वार्ड 43 में 150 लाख से अधिक की लागत से, वार्ड 29 में 52 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले संपर्क मार्गों व अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कोमल वंदना गुर्जर ने कहा कि अब लोनी देहात विकास के पथ पर अग्रसित है। देहात मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, मोनू प्रधान, रणवीर, छत्रपाल, बृजपाल, राजकुमार, निशु त्यागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।