फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: देर रात विक्रम एन्क्लेव में एक कार वर्कशॉप में लगी आग, घरों से निकल सड़क पर आए लोग

Tue, 20 Oct 2026 09:53 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

गाजियाबाद के विक्रम एन्क्लेव में एक कार वर्कशॉप के गैराज में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के घरों में रहने वाले लोग घबराकर सड़क पर आ गए।
Register For Event
विज्ञापन
कार वर्कशॉप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में दिल्ली-वजीराबाद रोड स्थित कार वर्कशॉप के गैराज में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गैराज के आसपास बने मकानों में रहने वाले लोग घबराकर घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


विक्रम एन्क्लेव निवासी गुड़िया का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह की कार वर्कशॉप और गैराज चलने से आसपास रहने वाले लोगों की जान को खतरा बना रहता है। गैराज में पहले भी आग लग चुकी है। इसके चारों तरफ मकान बने हुए हैं। ऐसे में आग की घटना बड़ा हादसा बन सकती है और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

उन्होंने मांग की कि रिहायशी इलाके में चल रहे इस तरह के गैराज और वर्कशॉप को बंद कराया जाए या आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें