फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मारपीट, ओवरटेक को लेकर विवाद, डिलीवरी बॉय घायल

Sat, 16 May 2026 02:45 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
Ghaziabad Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रोडरेज का मामला सामने आया है। पिलर नंबर 903 के पास गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया। यह घटना देर शाम हुई।

विज्ञापन


ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय सागर कुमार अपनी ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को मेरठ निवासी विकास गोस्वामी ने ओवरटेक किया, जिससे टक्कर लगने की बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर विकास ने सागर कुमार के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सागर कुमार को तत्काल अस्पताल भेजा और उनका मेडिकल कराया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घायल सागर कुमार मुरादनगर की जीतपुर हंस कॉलोनी के निवासी हैं। वहीं, आरोपी विकास गोस्वामी मेरठ के थाना किला क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुरादनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें