फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दौराला में बीआईसी की कार्रवाई, 1,795 उत्पाद जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा कार्यालय की टीम ने मेरठ के दौराला स्थित गुलहेड़ा चौहान में एक इकाई पर प्रवर्तन कार्रवाई की। तलाशी के दौरान करीब 1,795 गैस स्टोव, प्रेशर कुकर और कुकिंग यूटेंसिल/घटक जब्त किए गए। इनमें 700 गैस स्टोव बॉडी, 270 तैयार गैस स्टोव, 25 प्रेशर कुकर और करीब 800 कढ़ाई-ढोंगा सेट शामिल हैं। भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार बिना वैध लाइसेंस और आईएसआई मार्क के इन उत्पादों का निर्माण नियमों का उल्लंघन है। फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें