गाजियाबाद। होली पर जिले में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा मिलेगी। इसके लिए सेवा प्रदाता कंपनी को अलर्ट कर दिया गया है। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के लिए सभी एंबुलेंस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। होली पर किसी प्रकार की दुर्घटना या झगड़ों के मामले में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अस्पतालों और एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं और उपकरण भी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों को इमरजेंसी सेवाएं मिलती रहेंगी। इसलिए चिकित्सकों और स्टाफ की छुट्टियां रद्द की गई हैं और अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं।