फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर के बाहर खाट पर सो रही नसीम की गर्दन में गोली मारी, अंदर पत्नी संग सोया था बेटा अरमान

Tue, 11 Nov 2025 10:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। 
Register For Event
विज्ञापन
महिला की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी स्थित अशोक विहार सानिया सिटी कॉलोनी स्थित घर के बाहर खाट पर सो रही नसीम (55) की सोमवार रात करीब दो बजे अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। नसीम की गर्दन पर गोली लगी है। गोली लगने के बाद परिवार के लोग रात के समय दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में घायल नसीम को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में नसीम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सानिया सिटी कॉलोनी में रहने वाले अरमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां नसीम रोजाना घर के बाहर सोती थी। कुछ समय पहले पिता की मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब दो बजे गली में गोली चलने की आवाज आई। वह बाहर आई तो देखा की मां की गर्दन के पास से खून निकल रहा था। उन्होंने शोर मचाकर परिवार के लोगों को उठाया और घायल मां को अस्पताल ले जाने लगे। 

उन्होंने घटना के दौरान गली में कोई नहीं था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे अशोक विहार चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल महिला को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। परिवार के लोगों ने गोली मारने वाले को नहीं देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोली लगने से मौत होने का पता चलेगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके से डंप डाटा भी खंगाला जा रहा है। मामले में किसी करीबी पर हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें