जूता बनाने की फैक्टरी में भीषण आग
- फोटो : ANI
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के ए ब्लॉक में शुक्रवार सुबह जूता बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए चार और गाड़ियों को बुला लिया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक आग 7.45 बजे लगी है। दमकल कर्मी अभी आग बुझाने में जुटे हैं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।