फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने विभागीय समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मनाया जाएगा समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक हुई। एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। एडीसी ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए जिन विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे कर्तव्यनिष्ठा से निभाएं और समारोह में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें। हर साल की तरह इस बार भी जिला स्तरीय कार्यक्रम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर के चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट पवेलियन में आयोजित किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूली बच्चों की देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल करवाएं। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि वे सिविल लाइन स्थित शहीद स्मारक पर साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एडीसी ने समारोह की तैयारियों तथा सरकार की विकासात्मक गतिविधियों व जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां तैयार करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को ड्यूटियां भी सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें