फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शव जमीन से सटा था': श्रवण की मौत पर पत्नी ने उठाए सवाल, पेड़ से लटका था सुहाग; मुंशी पर लगाया उजाड़ने का आरोप

Sun, 02 Aug 2026 05:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

सपना भारती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि घटनास्थल पर पहुंचने पर उसके पति का शव सीसीटीवी कैमरे की केबल के फंदे से पेड़ पर लटका मिला, जबकि शरीर जमीन से सटा हुआ था। इसी कारण उसे संदेह है कि पहले हत्या की गई और बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया। 
Register For Event
विज्ञापन
मृतक श्रवण कुमार और पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित भूपानी के अमर भट्ठा कॉलोनी में श्रमिक श्रवण कुमार की मौत के मामले में नया सवाल खड़ा हो गया है। पत्नी का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो पति का शव सीसीटीवी कैमरे की केबल के फंदे से पेड़ पर लटका मिला लेकिन शरीर जमीन से सटा हुआ था। इसे आधार बनाकर उसने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी के केबल से लटका था शव
सपना भारती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि घटनास्थल पर पहुंचने पर उसके पति का शव सीसीटीवी कैमरे की केबल के फंदे से पेड़ पर लटका मिला, जबकि शरीर जमीन से सटा हुआ था। इसी कारण उसे संदेह है कि पहले हत्या की गई और बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया। 
 

मुंशी के पास पैसे मांगने गया था श्रवण
सपना भारती के अनुसार, श्रवण कुमार पिछले तीन वर्षों से अमर भट्ठे पर मजदूरी करता था। 31 जुलाई की शाम वह अपनी दिहाड़ी के पैसे लेने मुंशी धमेंद्र के पास गया था, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद वह कुछ देर के लिए घर आया लेकिन परेशान होने की बात कहकर फिर चला गया। रात करीब 8.20 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव भट्ठे के कार्यालय के पास पेड़ से लटका हुआ है।

मुंशी करता था गाली-गलौज
पत्नी का आरोप है कि मुंशी की ओर से लगातार मजदूरी के लिए टालमटोल और गाली-गलौज की जाती थी। अब उसने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच केवल आत्महत्या के एंगल से नहीं, बल्कि हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर भी की जाए। साथ ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और सभी परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की गहन जांच की मांग की है। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें