नूंह। आगामी 23 मार्च को नरवाना (जींद) में आयोजित होने वाली इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की युवा रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को नूंह की नई अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इनेलो के वरिष्ठ नेता आनंद श्योरण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि इसकी अध्यक्षता इनेलो के जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने की। बैठक में सैकड़ों इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने 23 मार्च को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं और अधिक से अधिक संख्या में नरवाना पहुंचने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आनंद श्योरण ने कहा कि इनेलो प्रदेश में हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 23 मार्च को नरवाना में होने वाली युवा इनेलो की ऐतिहासिक रैली में बड़ी संख्या में भाग लेकर पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करें। जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो किसान-मजदूर, गरीब, कमेरे वर्ग और युवाओं के मुद्दों को लगातार उठा रही है। इस अवसर पर हल्का अध्यक्ष इब्राहिम पहलवान, सुबान खां, यूथ जिलाध्यक्ष रियाज आलम, जगदीश माथुर, किशन नंबरदार ईंडरी आबिद रिठोड़ा, मूबीन खान, अलीमुद्दीन, आबिद हुसैन और यूनुस खान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।