फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर-घर जाकर भरवाए जा रहे फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में तेजी आ गई है। अब विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी भी स्वयं मैदान में उतरकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और निर्धारित प्रपत्र भरवाकर उन्हें जमा कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अभियान के तहत 9 जुलाई तक फॉर्म जमा किए जाएंगे।

रविवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने क्षेत्र में मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर जमा कराए। उन्होंने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से भी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं को अभियान से जोड़ने और समय पर फॉर्म बीएलओ के पास जमा कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन


वहीं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी तथा अतिरिक्त उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया ने भी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अधिक से अधिक लोगों से फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया ने बताया कि 9 जुलाई तक फॉर्म जमा होंगे, जबकि 9 से 14 जुलाई के बीच उनकी जांच की जाएगी। आवश्यक त्रुटियों के सुधार के बाद 21 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को लेकर 21 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें