फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महंगाई की मार, रसोई से सड़क तक बढ़ी कीमतें, आम आदमी का बजट बिगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, दूध और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से मध्यम वर्ग और दिहाड़ी मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि आय में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले जिन वस्तुओं को आसानी से खरीदा जा सकता था, अब वही सामान जेब पर भारी पड़ने लगा है। रसोई गैस के बढ़ते दामों ने घरेलू महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन लागत भी बढ़ गई है। इसका असर सब्जियों, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। राहुल गौतम, कासिम अली, जाहुल खान, आरिफ खान और इम्तियाज अली सहित कई स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान समय में लगभग हर वस्तु महंगी हो चुकी है। ऐसे में परिवार का पालन-पोषण करना चुनौती बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन




दिहाड़ी मजदूरों पर महंगाई की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। मजदूरी उतनी ही है, लेकिन जरूरत का हर सामान महंगा हो गया है। -कासिम अली ग्रामीण

पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। - वकील अहमद समाजसेवी

दूध, चाय पत्ती और गैस के दाम लगातार बढ़ने से चाय बनाना भी महंगा हो गया है। मजबूरी में चाय के दाम बढ़ाने पड़े, जिससे ग्राहक कम हो गए हैं और दुकानदारी पर भी सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन

-राहुल गौतम चाय स्टॉल वाला

महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जमीन पर राहत नहीं दिख रही। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो चुकी हैं।
- इम्तियाज अली कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें