फर्रुखनगर। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक और हाल ही में नियुक्त मार्किट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज मोकलवास का रविवार को फर्रुखनगर के गांव खंडेवला में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गांव के समस्त लोगों ने चेयरमैन मनोज मोकलवास का फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ भेंट कर अपना समर्थन और उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान मनोज चेयरमैन ने कहा कि किसानों की हर समस्या का हल सरकार के माध्यम से कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। इस स्वागत कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता (विंडो मेंबर), दीपक खंडेवला, अभय चौहान, कुलदीप सरपंच, दीपक ठाकरान, प्रदीप यादव, राजू यादव, मनित नाहरपुर, राव अभिषेक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद