हथीन। शहीदाने सभा की मासिक बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभा द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। शहरी एवं ग्रामीण आबादी को जुआ एवं नशे से मुक्त कराने के लिए मुहिम चलेगी। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज होगा। इस अवसर पर लवकुश रावत, सुभाष चंद, अनिल डागर, हरबंस, योगेश गौतम, शकील, उदय सिंह एवं अजय जांगड़ा भी मौजूद रहे। संवाद