फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय स्कूल की भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। आली मेव गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण चार दिवारी निर्माण में बाधा आ रही है। शिक्षा विभाग ने चार दिवारी निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन से सहायता मांगी है। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि पुलिस सहायता भी मांगी गई है। बहीन थाना पुलिस को इस संबंध में प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आठ जनवरी से लाखों रुपये मूल्य की स्कूली भूमि से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम अप्रितम सिंह ने हथीन के नायब तहसीलदार श्रवण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिया है। प्रशासन के कदम से अतिक्रमण करने वालों में हडकंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें