संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए 19 जून को रोजगार से विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयुष सिन्हा ने बताया कि फरीदाबाद में ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन 19 जून को शाम 5 से 7 बजे तक दो अलग-अलग स्थलों पर किया जाएगा। पहला कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल के ऑडिटोरियम में, दूसरा कार्यक्रम सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।