फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीचबचाव करने आए युवक के पेट में चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रास्ता रोककर मारपीट करने और बीचबचाव करने आए युवक के पेट में नुकीली धारदार वस्तु से हमला करने के मामले में थाना सेक्टर-31 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजीव नगर निवासी आशुतोष कुमार और ब्रजेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने ब्रजेश को जेल भेज दिया है, जबकि आशुतोष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार राजीव नगर निवासी राहुल ने शिकायत में बताया कि 15/16 अगस्त की रात ड्यूटी से घर लौटते समय रास्ते में आशुतोष की बाइक खड़ी थी। बाइक हटाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद राहुल अपने घर चला गया। कुछ देर बाद राहुल अपने दोस्त संदीप और भांजे साहिल के साथ गली से जा रहा था। आरोप है कि आशुतोष ने अपने साथियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर राहुल का भाई अनिल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान आशुतोष ने विक्की उर्फ चौटाला और ब्रजेश को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने राहुल और उसके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव कर रहे अनिल पर आशुतोष ने हाथ में ली नुकीली धारदार वस्तु से पेट पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 19 अगस्त को आशुतोष और ब्रजेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के लिए आशुतोष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें