फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव में प्रचार का अंदाज बदला: पोस्टर बैनर हुआ पुराना, प्रत्याशियों ने एआई को बनाया नया हथियार

Thu, 17 Sep 2026 08:07 AM IST
अनुज कुमार रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में इस बार प्रत्याशियों के प्रचार का तरीका पूरी तरह से बदला हुआ दिखा। डीयू प्रशासन की सख्ती के चलते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सोशल मीडिया रील्स मुख्य प्रचार हथियार बने। वहीं मीम्स भी खूब बने।
Register For Event
विज्ञापन
डूसू चुनाव में एआई से प्रचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में प्रचार का तरीका पूरी तरह बदल गया है। डीयू प्रशासन की सख्ती के कारण छात्र संगठनों ने कागजी पोस्टरों की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सोशल मीडिया रील्स को अपना मुख्य हथियार बनाया है। मतदान 18 सितंबर को होना है।

विज्ञापन

डूसू चुनाव में एआई से प्रचार - फोटो : अमर उजाला
अब डूसू चुनाव की जंग बेहतर और रचनात्मक प्रॉम्प्ट से लड़ी जा रही है। जेन जी तक पहुंच बनाने के लिए उम्मीदवार लघु वीडियो, मीम्स और रील्स तैयार कर रहे हैं। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि एआई से ग्राफिक्स, मीम्स और वीडियो बनाए गए हैं। 

डूसू चुनाव में एआई से प्रचार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इससे प्रचार का अंदाज जरूर बदला है, लेकिन आमने-सामने का प्रचार भी महत्वपूर्ण है। एनएसयूआई मीडिया विभाग प्रभारी रवि पांडेय ने कहा कि एआई वीडियो और फ्लायर का छात्रों के बीच अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। संगठन दस से बीस सेकंड में पूरी कहानी बताने वाली सामग्री तैयार कर रहे हैं।
 

डूसू चुनाव में एआई से प्रचार - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन प्रचार पर जोर
डीयू प्रशासन ने इस बार प्रिंटेड पोस्टर, बैनर और पर्चियों पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की बात भी कही गई है। बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे आमने-सामने का प्रचार समाप्त हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

इसके बाद प्रत्याशी केवल सोशल मीडिया (ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक) पर ही प्रचार कर सकेंगे। सोशल मीडिया के लिए तैयार सामग्री से नियमों का उल्लंघन होने पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें