फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में यूजीसी नियमों के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नियमों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। यूजीसी नियमों के विरोध की आंच अब दिल्ली विश्वविद्यालय तक पहुंच गई है। डीयू में बुधवार को इन नियमों के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विवि के गेट नंबर चार से अंदर घुसने का प्रयास भी किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में कानून को वापस लिए जाने के पोस्टर के साथ नारेबाजी की। छात्रों की मांग है कि नियमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रदर्शन में डीयू के अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार को जोर-जोर से हिलाया। इस कारण से प्रदर्शन एक समय उग्र होता दिखा। छात्रों का कहना रहा कि यूजीसी के नए नियम विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सीधा हमला है। इनके लागू होने से शैक्षणिक निर्णयों में राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तक्षेप बढ़ जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने यूजीसी रोल बैक, शिक्षा का निजीकरण बंद करो, यूनिवर्सिटी बचाओ जैसे नारे लगाए। छात्रों का आरोप है कि यूजीसी नियमों 2026 से छात्रों में भेदभाव की भावना को बढ़ावा मिलेगा और जातिगत लड़ाई भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें