नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बी.टेक, एम.टेक और एम.टेक (रिसर्च) पाठ्यक्रमों की फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इसके अनुसार परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक आयोजित होंगी। इसमें 23 अप्रैल को डीप लर्निंग और मशीन लर्निंग से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षाएं, 24 अप्रैल को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विषय, 25 अप्रैल को ओपन सोर्स प्रोग्रामिंग और कंप्यूटर विजन की प्रैक्टिकल परीक्षा निर्धारित की गई है। इसके बाद 27 अप्रैल को ऑपरेटिंग सिस्टम और डेटा इंजीनियरिंग एंड एनालिटिक्स और 28 अप्रैल को साइबर सिक्योरिटी और डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ब्यूरो