फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब मिलेगी सुकून की सांस?: प्रदूषण के मामले में गाजियाबाद ने दिल्ली को पछाड़ा, NCR में फरीदाबाद रहा सबसे साफ

Thu, 25 Dec 2025 06:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन, खांसी, और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Register For Event
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति तेज होने और दिन भर खिली चटक धूप के कारण गुरुवार को हवा खराब श्रेणी में बरकरार रही। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 37 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन

 

दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 280 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 239, नोएडा में 256 और ग्रेटर नोएडा में 268 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 215 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 18.50 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 9.3, आवासीय इलाकों से 4.53, निर्माण गतिविधियों से 2.52, सड़क से उड़ने वाली धूल की 1.33 और कूड़ा जलाने की 1.62 फीसदी की भागीदारी रही। 

सीपीसीबी के अनुसार, गुरुवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1000 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 3200 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 201 और पीएम2.5 की मात्रा 107.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन, खांसी, और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें