फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मुखर्जी नगर में दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, सफारी कार सवार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश

Thu, 24 Sep 2026 03:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुखर्जी नगर इलाके में दो युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखर्जी नगर इलाके में बुधवार रात सड़क पर जा रही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवतियों के मुताबिक आरोपी सफारी कार पर सवार थे। आरोपियों ने युवतियों को अपशब्द कहे और छेड़छाड़ कर भाग गए।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 23 सितंबर की रात मुखर्जी नगर में हकीकत पार्क के पास रात लगभग 9.30 बजे हुई छेड़छाड़ की घटना के संबंध में एक युवती से लिखित शिकायत मिली।

जांच करने पर पता चला कि आरोपी कार में सवार थे। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक का पता लगाया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि कार अनिल कुमार के बेटे नमन चला रहा था और उनके साथ 2-3 अन्य लोग कार में सवार थे। आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें