फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर: धीरे-धीरे खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही फिजा, एक दिन में 37 अंक बढ़ा एक्यूआई

Thu, 01 Oct 2026 08:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 (मध्यम) दर्ज हुआ। नोएडा 194 एक्यूआई के साथ एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा। स्थानीय कारकों से हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है।

Register For Event
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुलता जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में स्थानीय कारकों के चलते हवा धीरे-धीरे खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। इसमें बुधवार की तुलना में 37 सूचकांक की बढ़ोतरी हुई। 

विज्ञापन

एनसीआर क्षेत्र में, नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 194 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ पाई गई, जहां 75 एक्यूआई के साथ यह संतोषजनक श्रेणी में रही। वहीं, गाजियाबाद का एक्यूआई 191, गुरुग्राम का 182 और ग्रेटर नोएडा का 116 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ये सभी शहर भी मध्यम श्रेणी में हैं। स्थानीय कारकों के चलते हवा की गुणवत्ता में यह गिरावट देखी जा रही है। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में और बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें