फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनचुंबी इमारतों से बनेगी बिजली: डीटीयू विकसित कर रहा है तकनीक, पर्यावरण संरक्षण के साथ होगी ऊर्जा आपूर्ति

Mon, 23 Nov 2026 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा ललित कौशिक, नई दिल्ली

सार

शहरों में ऊर्जा की बढ़ती मांग और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ऊंची इमारतों पर हवा से बिजली पैदा करने की तकनीक विकसित कर रहा है। इसके तहत इमारतों पर वर्टिकल एक्सिस विंड टरबाइन लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। शहरों में ऊर्जा की बढ़ती मांग और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


डीटीयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में डॉ. रितु राज ने बताया कि हवा से बिजली पैदा करने के लिए इमारत का कम से कम 10 से 20 मंजिला होना जरूरी है। दिल्ली-एनसीआर में जमीन से 10 से 20 मीटर की ऊंचाई पर हवा की औसत गति सामान्यतः 1.5 से 3.5 मीटर प्रति सेकेंड रहती है। गर्मियों में यह बढ़कर 4 से 6 मीटर प्रति सेकेंड तक पहुंच सकती है। वहीं, 50 से 120 मीटर की ऊंचाई पर इमारतों की बनावट के कारण हवा की गति बढ़ जाती है, जिससे बिजली उत्पादन की संभावनाएं बेहतर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें