फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: एप पर बीटेक छात्र से दोस्ती के बाद मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, हनी ट्रैप में फंसाकर ऐंठे 50 लाख

Mon, 14 Sep 2026 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सेशन कोर्ट सूरजपुर के आदेश पर सेक्टर-24 थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
Register For Event
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडियो चैट और लाइव स्ट्रीमिंग एप पर मुंबई के दंपती ने 22 साल के बीटेक छात्र को अपने जाल में फंसाया फिर 50 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद महिला शादी के लिए दबाव बनाने लगी। उनकी हकीकत जानने के बाद छात्र ने इन्कार किया तो पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने लगे। उसे गुमसुम देख परिजनों को भनक लगी तो वे पुलिस के पास गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सेशन कोर्ट सूरजपुर के आदेश पर सेक्टर-24 थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


सेक्टर-33 निवासी व्यक्ति ने बताया है कि उसका बेटा बीटेक फाइनल ईयर में है। वह 2025 में मोबाइल पर अधिक समय बिताने लगा था। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि वह एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग और गेमिंग वीडियो देखता है। इस एप के जरिये वह लाइव स्ट्रीम करके मुनाफा भी कमाता था। 

परिजन के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर छात्र की पहचान रतनदीप खन्ना से हुई। उसने छात्र को कहा कि एप पर जसलीन उर्फ एंजल खन्ना उर्फ ज्योति खन्ना उर्फ ज्योति सरदार की आईडी पर जितनी ऑनलाइन कॉइन गिफ्ट करेगा वह उतना ही उसके कहे अनुसार करेगी। उसकी बातों में आकर छात्र ने कुछ कॉइन खरीदकर गिफ्ट गिए।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र और जसलीन के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि जसलीन ने धीरे-धीरे छात्र को अपने प्यार के जाल में फांस लिया और बड़ी मात्रा में कॉइन भेजने के लिए उकसाने लगी। मई तक छात्र ने स्ट्रीमिंग एप पर कॉइन खरीदने में 50 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए और उनके बीच लंबी बातचीत होने लगी। जून 2025 के पहले सप्ताह में जसलीन अपनी बहन क्रिस्टी उर्फ स्मिता के साथ छात्र से मिलने नोएडा आई थी। 
तब उसने छात्र के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। उसने अपना एक आधार कार्ड भी दिया, जिस पर उसका नाम जसलीन दर्ज था। इस बारे में छात्र ने परिवार को बताया तो उन्होंने महिला के बारे में छानबीन की। इसमें पता चला कि जसलीन पहले से विवाहित है। रतनदीप खन्ना ही उसका पति है। दोनों का एक बेटा भी है। 

पोल खुलने के बाद महिला ने कहा कि वह पति को छोड़ना चाहती है लेकिन छात्र ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दंपती उसे डरा-धमकाकर रुपये मांगने लगे। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

कॉइन-गिफ्ट वाला खेल ऐसे चलता है 

  • लाइव स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन दोस्ती वाले एप पर यूजर को बातचीत, गेमिंग और नए लोगों से जुड़ने का विकल्प मिलता है। इसके लिए यूजर को एप में वर्चुअल कॉइन खरीदने होते हैं। इन्हीं कॉइन को लाइव स्ट्रीम कर रहे होस्ट को वर्चुअल गिफ्ट भेजे जाते हैं। बाद में ये गिफ्ट होस्ट के खाते में दूसरी वर्चुअल करेंसी में बदले जाते हैं जिन्हें नकद रकम में परिवर्तित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें